फ़ॉलोअर

19 मई 2010

धुँआ-धुँआ जिंदगी...

धुँआ-धुँआ जिंदगी...
तन्हा-तन्हा आदमी...

कौन कहता है
है आसान यह खेल,
लेना जन्म
और मर जाना एक दिन!!!

धुँआ-धुँआ जिंदगी...
तन्हा-तन्हा आदमी...

कौन नहीं चाहता है
है निभाना रिश्तों को,
हो जाना किसी  का
फिर जुदा होना धीरे-धीरे!!!

धुँआ-धुँआ जिंदगी...
तन्हा-तन्हा आदमी...

कौन नहीं जानता है
है दस्तूर प्रकृति का, 
चकाचौंध रौशनी के बाद
घिर जाना अँधेरे में हर रात!!!

धुँआ-धुँआ जिंदगी...
तन्हा-तन्हा आदमी...