फ़ॉलोअर

24 अप्रैल 2010

बाँटो प्यार...

कभी आँखों से छलका दो प्यार,
कभी बातों से बतला दो प्यार...

 बुरी आदत है अश्कों से इश्क
खुदी के बल पे अपना लो प्यार...

शमा को जलने दो सारी रात,
हमें तो बुझकर दिखला दो प्यार...

नहीं मोहब्बत आसां है यार,
सको तो बाँटो जितना हो प्यार...